Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की कमजोर दस्तक के बाद भी वर्षा सामान्य से छह प्रतिशत अधिक हुई। एक से 30 जून तक प्रदेश में 172.3 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से छह प्रतिशत अधिक है।
सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ा पारा
रविवार को बीच-बीच में बादल से सूरज की लुकाछिपी चलती रही। हवा की सुस्त रफ्तार और तेज धूप के कारण थोड़ी गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। पटना में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आद्र्रता 86 प्रतिशत थी। वहीं 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।
राज्य की इन जगहों पर वर्षा
प्रदेश के गोपालगंज में सर्वाधिक वर्षा 53.2 मिमी दर्ज किया गया। वहीं सिवान के दरौली में 40, गया के शेरघाटी में 36.2, नालंदा के एकंगरसराय में 32.4, किशनगंज के तैबपुर में 29.4, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 29.4, पूर्णिया के बनमनखी में 28.6, नालंदा के नरहट में 27.2, सीतामढ़ी के सुरसंड में 20.6, बांका के अमरपुर में 20.2, किशनगंज के ठाकुरगंज में 20, बांका के बेलहर में 18.6, लखीसराय के हलसी में 17.4 एवं बांका में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
- पटना - 35.6
- गया - 35.5
- भागलपुर - 36.1
- पूर्णिया - 35.2
- मुजफ्फरपुर - 32.4
- बक्सर - 38.1
- वैशाली - 34.9
- औरंगाबाद - 36.2
- नवादा - 34.9
- (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
No comments:
Post a Comment