Tuesday, June 20, 2023

रेलवे के जिस इंजीनियर आमिर खान को 'गायब' बताया गया, उसका सच कुछ और निकला

 

ट्रेन हादसे की जांच के लिए CBI रेलवे के कई अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. इस बीच एक खबर आई कि बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान 'गायब' हैं.

इसके बाद ट्विटर पर कई लोग आमिर को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे. आमिर खान का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. कई मीडिया संस्थानों के साथ दी लल्लनटॉप ने भी जूनियर इंजीनियर के परिवार सहित गायब होने की खबर चलाई थी, जिसमें दक्षिण-पूर्व रेलवे के बयान के बाद सुधार किया गया है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) आदित्य कुमार चौधरी ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है. आदित्य चौधरी के मुताबिक, 

ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बहानगा बाजार स्टेशन के स्टाफ फरार हैं और गायब हैं. ये जानकारी सही नहीं है. सारे स्टाफ यहां मौजूद हैं और जांच का हिस्सा हैं. जहां-जहां उन्हें CRS (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) या CBI की टीम बुला रही है, वहां वे जा रहे हैं."

वहीं इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, CBI के अधिकारियों ने जूनियर इंजीनियर आमिर से 19 जून को पूछताछ की और उनके घर को सील कर दिया. 5 सदस्यों की टीम इंजीनियर के घर पहुंची थी. रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया,

"CBI अधिकारियों ने सबूत जुटाने के लिए अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली है. लेकिन ट्रेन दुर्घटना के बाद से हमारे कोई भी अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर नहीं रहे. CBI ने जिसे भी पूछताछ के लिए बुलाया, वे जांच में शामिल हुए."

एक और अधिकारी ने एक्सप्रेस को बताया,

"CBI टीम इंजीनियर को आगे भी पूछताछ के लिए बुला सकती है इसलिए उनके घर को सील किया गया है. इसे इंजीनियर की मौजूदगी में ही खोला जाएगा."

CBI ने 6 जून को ट्रेन हादसे की जांच शुरू की थी. रेलवे के सूत्रों ने अखबार को बताया कि जांच एजेंसी ने इससे पहले बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के रिले रूम, पैनल और दूसरे सामानों को भी सील किया था. बहानगा स्टेशन के स्टाफ सहित कई और रेलवे अधिकारियों से भी पूछताछ हुई थी. उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए थे. रिकॉर्ड रूम से हादसे से पहले और बाद के डिजिटल लॉग्स को सीज किया गया था.

बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास 2 जून को ये हादसा हुआ था. यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इसी दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस कोरोमंडल के उन डिब्बों से टकरा गई. इस हादसे में 292 लोगों की मौत हुई और एक हजार से ज्यादा यात्री घायल हुए. इस हादसे की शुरुआती जांच CRS ने की थी जिसे बाद में CBI को सौंप दिया गया.


Ashes 2023: AUS ने निकाला 'Bazball' स्टाइल का तोड़, 2 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

 


Sunday, January 8, 2023

मैं कभी कॉलेज नहीं गया, लेकिन... एमएस धोनी का यह बयान आंखें खोलने वाला है

 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऑटोबायोग्राफी के इनॉग्रेशन में शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं कभी कॉलेज नहीं गया, लेकिन अपने शिक्षकों का हमेशा सम्मान किया।











कासरगोड:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि शिक्षण एक पेशा ही नहीं बल्कि कला है, जिसमें आप छात्रों को अनुशासित करके तराशते हैं। उन्होंने मशहूर तकनीक और शिक्षाविद प्रोफेसर के के अब्दुल गफ्फार की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर यह बात कही। धोनी ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में प्रोफेसर गफ्फार की आत्मकथा ‘अनजान साक्षी’ का विमोचन किया।

दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ मारवान अल मुल्ला को किताब की पहली प्रति धोनी ने भेंट की। इस मौके पर धोनी ने कहा, ‘एक शिक्षक को अपने छात्रों को समझाने के लिए हर चीज सरल करनी होती है। हर छात्र का आई क्यू स्तर अलग होता है और आपको सभी को समझाना होता है। मुझे लगता है कि यह एक पेशा ही नहीं बल्कि कला है। इसमें आप छात्रों को अनुशासित करके उनके मजबूत और कमजोर पक्ष बताते हैं। मैं हमेशा से अपने स्कूल के शिक्षकों का बड़ा प्रशंसक रहा हूं।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं कभी कॉलेज नहीं गया लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जीवन में अच्छा ही किया।’ धोनी अपने करीबी मित्र डॉक्टर शाजिर गफ्फार के पिता की आत्मकथा के विमोचन के लिये खास तौर पर रांची से यहां आये थे। 

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी मैदान पर तो नहीं दिखते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई फर्क नहीं आया है। वह जहां भी दिखते हैं फैंस एक झलक पाने के लिए टूट पड़ते हैं। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में मैदान पर वापसी करेंगे। एक बार फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। फिलहाल वह टीम के कप्तान भी हैं। 

Friday, January 6, 2023

WhatsApp का न्यू ईयर गिफ्ट, अब 'बिना इंटरनेट' भी कर पाएंगे चैटिंग, ये है यूज करने का तरीका


 

hatsApp यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. ऐप डेवलपर्स ने इस प्लेटफॉर्म को एक स्टेप और आगे ले जाने का फैसला किया है. वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर इसका सबूत है. 

ऐप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए Proxy Support लॉन्च किया है. इसकी जानकारी वॉट्सऐप ने गुरुवार को दी है.


प्रॉक्सी सपोर्ट की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स बिना इंटरनेट के भी इस प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट रह सकेंगे. उनके फोन ही नहीं एरिया में भी इंटरनेट नहीं होने पर भी यूजर्स वॉट्सऐप की सेवा को यूज कर पाएंगे.


इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.


क्या है वॉट्सऐप का New Year Gift


WhatsApp ने बताया कि प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने पर भी यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें पहले की तरह ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलती रहेगी.


उनके मैसेज एंड-डू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. कंपनी की मानें तो यूजर्स के मैसेज को बीच में कोई नहीं देख पाएगा. ना ही प्रॉक्सी नेटवर्क पर, ना Meta और ना ही WhatsApp खुद. वॉट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'साल 2023 के लिए हमारी शुभकामनाएं है कि इंटरनेट शटडाउन कभी भी ना हो.'


ऐप ने लिखा, 'ईरान में जिस तरह की दिक्कत हम पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं, अंत में वे मानवाधिकार को अस्वीकार करते हैं और लोगों को अर्जेंट मदद मिलने से रोकते हैं. इस तरह के शटडाउन्स होते रहेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि ये सॉल्यूशन लोगों की मदद करेगा, जहां सिक्योर और भरोसेमंद-कम्युनिकेशन की जरूरत है.' 


https://twitter.com/WhatsApp/status/1611032641557434371?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1611032641557434371%7Ctwgr%5E320a0707872c913e10e45950c74956c3edefa697%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F 



इस तरह से कर पाएंगे यूज

नया ऑप्शन वॉट्सऐप की सेटिंग मेन्यू में मिलेगा. आपके फोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. कंपनी का कहना है कि अगर आपके पास इंटरनेट एक्सेस है, तो सोशल मीडिया या सर्च इंजन पर भरोसेमंद प्रॉक्सी सोर्स को खोज सकते हैं.

एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने के लिए आपको WhatsApp Setting में जाना होगा. यहां आपको Storage and Data का ऑप्शन मिलेगा. आपको Proxy के ऑप्शन पर ना होगा. अब आपको Use Proxy के ऑप्शन पर ना होगा और Proxy Address एंटर करके सेव करना होगा.

इस तरह से आप बाद में इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. अगर कनेक्शन सफल रहता है, तो आपको चेकमार्क नजर आएगा. अगर किसी वजह से प्रॉक्सी कनेक्शन कनेक्ट होने के बाद भी आप मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं, तो संभव है कि उसे ब्लॉक कर दिया गया हो. ऐसी स्थिति में आपको दूसरा प्रॉक्सी नेटवर्क यूज करना होगा. 

 


Source:- Aaj Tak 

Resource :- Bihar jhasu news.

                                         




Wednesday, December 28, 2022

Corona in India: जनवरी में आएगी कोरोना की भयानक लहर! भारत के लिए अगले 40 दिन मुश्किल


 न ई दिल्ली: कोरोना महामारी लौट रहा है। चीन-जापान समेत कई देशों में कोरोना की नई लहर देखी जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।


एक्सपर्ट का कहना है कि जनवरी में कोरोना के केस बढ़ेंगे।


एक्सपर्ट ने कहा भारत के लिए अगले 40 दिन मुश्किल


पिछले ट्रेंड्स की एनालिसिस के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के बाद कोराना 30 से 35 दिनों के बाद भारत में असर दिखता है।


कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 का प्रसार तेजी से होता है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। पिछले दो से तीन दिनों मे 6 हजार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 39 अंतराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

अलर्ट पर केंद्र सरकार


देश में मंगलवार को 188 कोरोना के केस मिले। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 39 केस मिले हैं। देश में एक्टिव कोविड केसों की संख्या 2,495 है। देश में अब तक 4.46 करोड़ कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए हैं। चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी के बीच सरकार ने अलर्ट जारी किया है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मामलों में नए उछाल से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं। 

**********************************************


फरवरी से Russia Oil Exports पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी ! Price Cap पर राष्ट्रपति पुतिन ने दिखाया सख्त रूख


 

फ रवरी से Russia Oil Exports के मामले में बड़ा बदलाव आएगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया, अगर आपूर्ति के अनुबंध में प्राइस कैप लगाया जाएगा तो 1 फरवरी से 1 जुलाई तक विदेशी कानूनी संस्थाओं और व्यक्तियों को रूसी तेल और तेल उत्पादों की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

रूस ने मंगलवार को उन देशों और कंपनियों को तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया, जो यूक्रेन में मॉस्को की सैन्य कार्रवाई के जवाब में पश्चिमी देशों द्वारा सहमत मूल्य सीमा का पालन करते हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आदेश (presidential decree) में कहा गया, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के "विशेष निर्णय" के आधार पर व्यक्तिगत मामलों में प्रतिबंध हटाया जा सकता है, लेकिन प्राइस कैप का इस्तेमाल करने वाले देश या व्यक्तियों को एक फरवरी से तेल या उससे बनने वाले उत्पादों की सप्लाई नहीं की जाएगी।

बता दें कि यूरोपीय संघ, जी-7 और ऑस्ट्रेलिया द्वारा सहमत 60 डॉलर प्रति बैरल की कीमत सीमा (Price Cap) दिसंबर की शुरुआत में लागू हुई। इसका मकसद ये सुनिश्चित करना था कि रूस के राजस्व पर अंकुश लगाया जा सके, लेकिन ये भी प्रयास किए गए कि मॉस्को वैश्विक बाजार में तेल और उससे बनने वाले उत्पादों की 

आपूर्ति करता रहे।


रूसी कच्चे तेल की समुद्री डिलीवरी पर यूरोपीय संघ की तरफ से प्रतिबंध लगाए गए। प्राइस कैप का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना बताया गया कि रूस अपने तेल को तीसरे देशों को उच्च कीमतों पर बेचकर प्रतिबंध को दरकिनार नहीं कर सकता है।


https://youtu.be/lSEdmWcHeQk 

Russia-Ukraine जंग के बीच PM Modi ने Putin से की बातचीत | वनइंडिया हिंदी | *Politics

इसी बीच रूस की तरफ से यह भी कहा गया कि प्राइस कैप से यूक्रेन में उसके सैन्य अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रूप से विश्वास जताया था कि उसे वैश्विक बाजार में नए खरीदार जरूर मिलेंगे।


******************************************************

                                       *The end*

Tuesday, December 27, 2022

पटना में कोरोना की दस्तक, संक्रमित मिली महिला, गया में भी 5 नये केस मिले


 

 

टना. बिहार में कोरोना अब धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है. गया और दरभंगा के बाद अब पटना में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. पटना के दुल्हिनबाजार में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है, जबकि गया में भी 24 घंटों में कोरोना के 5 नये मामले सामने आये हैं. 

ऐसे में बिहार सरकार ने लोगों को सतर्क और सचेत रहने की अपील की है. खास तौर पर कल होनेवाले नगर निकाय के चुनाव में लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल अपनाने की अपील की है. इधर बिहार के तमाम सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रील किया गया, जिनमें अधिकतर अस्पतालों की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संतुष्ट दिखे.

कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गयी

जानकारी के अनुसार कोरोना की इस ताजा खेप में हॉट स्पॉट बने गया के डुमरिया प्रखंड में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. सोमवार को यानि कल बोधगया में 12 विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी और आज 5 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. गया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 17

हो गयी है. गया सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जिले में जांच की रफ्तार बढ़ा दी गयी है, साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी संक्रमितों का सैंपल पटना के IGIMS हॉस्पिटल भेजा गया है.

सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया

इधर, पटना में भी कोरोना ने मंगलवार को दस्तक दे दिया. राजधानी के दुल्हिन बाजार में रहनेवाली 26 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव हो गयी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. इसके बावजूद वो कोरोना संक्रमित हो गयी हैं. आरटीपीसीआर जांच में इसकी पुष्टि हो पायी है. महिला में पाये गये संक्रमण के वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. महिला के संपर्क में आये 8 लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया है. पटना सिविल सर्जन केके राय ने इस बात की जानकारी दी है.

.............................................................................................

                                      *The end*

Tuesday, September 6, 2022

ऑफिस नहीं, घर से काम करना चाहती हैं भारतीय महिलाएं, आवेदनों में 2 गुना बढ़ोतरी: रिपोर्ट

 

नई दिल्ली। साल के आखिरी आठ महीनों के दौरान दूरस्थ नौकरियों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं में दो गुना वृद्धि हुई है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपना डॉट कॉम के अनुसार, पिछले साल की तुलना में, प्लेटफॉर्म ने प्लेटफॉर्म पर महिला यूजर्स की संख्या में 132 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिनमें से अधिकांश दूरस्थ कामकाजी नौकरियों की तलाश में थीं। 

अपना डॉट को के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मानस सिंह ने एक बयान में कहा, "रिमोट वर्किंग द्वारा लाए गए लचीलेपन और सुविधा में अधिक पेशेवरों को कार्यबल में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की क्षमता है, जो देश के आर्थिक इंजन को और तेज करता है।" उन्होंने कहा, "अपना डॉट को भारत को वैश्विक नेता बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को लाने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत की विकास गाथा लिखने में भागीदार बना रहेगा।"

कैसी नैकरी की तालाश कर रही हैं महिलाएं?

अधिक महिलाएं कम यात्रा समय के साथ एक दूरस्थ नौकरी की तलाश कर रही हैं जो प्राथमिक प्रेरक है जो लचीले काम के घंटे प्रदान कर सकता है, जो उन्हें अपने घरेलू काम का समर्थन करने /घर से ट्यूशन/क्रेच जैसे आय सृजन के वैकल्पिक रूपों का पीछा करने की अनुमति देता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक हालिया रिपोर्ट में पाया गया कि महिलाओं के एक महत्वपूर्ण अनुपात ने आमतौर पर काम स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की, यदि उनके घरेलू परिसर में असाइनमेंट उपलब्ध कराए गए थे। आईएलओ की रिपोर्ट यह भी बताती है कि ग्रामीण भारतीय महिलाओं में से 34 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 28 प्रतिशत महिलाएं घर पर काम स्वीकार करने को तैयार थीं।

घर से काम करने के लिए यहां आए ज्यादा आवेदन

घरेलू नौकरियों से सबसे अधिक मांग वाले काम में बीपीओ नौकरियां- जैसे टेलीकॉलिंग या टेलीसेल्स, कंप्यूटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, व्यवसाय विकास सहित कार्यकारी भूमिकाएं, बैक ऑफिस, व्यवस्थापक, कार्यालय सहायक, शिक्षक, ट्यूटर, वित्त नौकरियां जैसे खाते जैसे अकादमिक नौकरियां शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में न केवल डब्ल्यूएफएच एक लोकप्रिय प्रवृत्ति रही है, बल्कि हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, पटना और जयपुर जैसे शहरों ने भी घर से काम करने के लिए अधिकतम आवेदन दर्ज किए हैं।•

Team•

Bihar jhasu news live.

Tuesday, August 30, 2022

Behind the story of Ganesh chaturthi . Happy Ganesh Chaturthi!! Team- Bihar jhasu news.


 Ganesh Chaturthi is one of the major festivals celebrated in India with great enthusiasm and devotion. The festival marks the birthday of Lord Ganesha; the Lord of knowledge, wisdom, prosperity and good fortune. The festival is also known as Vinayak Chaturthi or Vinayak Chavithi. This day, observed as one of the most auspicious in the Hindu religion, is widely celebrated especially in the state of Maharashtra.

•History.
The festival of Ganesh Chaturthi finds its origin in the Maratha reign, with Chatrapati Shivaji Maharaj starting the festival. The belief lays in the story of the birth of Ganesha, the son of Lord Shiva and Goddess Parvati. Although there are various stories attached to his birth, the one most relevant is shared here. Goddess Parvati was the creator of Ganpati. She, in the absence of Lord Shiva, used her sandalwood paste to create Ganesha and put him to guard while she had gone for bathing. While she was gone, Lord Shiva got into a fight with Ganesha as he did not allow him to enter, as per his mother’s orders. Enraged, Lord Shiva cut off Ganesha's head. When Parvati saw this sight, she took the form of Goddess Kali and threatened to destroy the world. This worried everyone and they requested Lord Shiva to find a solution and calm the rage of Goddess Kali. Shiva then ordered all his followers to immediately go and find a child whose mother has her back towards her child in negligence and bring his head. The first child seen by the followers was that of an elephant and they, as ordered, cut his head and brought to Lord Shiva. Lord Shiva immediately placed the head on Ganesha's body and brought it to life again. The rage of Maa Kali was calmed and Goddess Parvati was overwhelmed, once again. All the Lords blessed Ganesha and the day is today celebrated for the same reason.

•Celebration.
Ganesh Chaturthi preparations commence from almost a month before the festival. The celebrations last for around ten days (from Bhadrapad Shudh Chaturthi to Ananta Chaturdashi). On the first day a clay idol of Lord Ganesha is installed in homes. Homes are decorated with flowers. Temples witness the visit of large number of devotees. Poojas are performed and bhajans are chanted. Often, families gather together to celebrate the festival. Localities organize and arrange for pandals and install large idols of Lord Ganesha to celebrate the festival with friends and family. On the final day of the celebrations, the idol of Lord Ganesha is taken on the streets. People exhibit their enthusiasm and joy in the form of dancing and singing on the streets along with the idol. The idol is finally immersed in the river or sea. The day witnesses a large number of devotees expressing their happiness and offering their prayers.

•Ganesh Chaturthi Pujan.
Ganesha pujan starts from installing a clay idol of Lord Ganesha in your home. Various dishes are cooked for offering (bhog). The idol is given a bath with pure water and then decorated with flowers. Jyoti is lite and then the aarti begins. Various bhajans, and mantras are chanted at this time. It is believed that chanting the mantras with complete devotion brings life to the idol. It is also believed that during this period, Ganesha visits the home of his devotees and bring prosperity and good fortune with him. For the same reason the day is observed as a very auspicious day. Worshipping the Ganpati Yantra will bring you great success in life.

•Festival Dishes.
Although there are a large number of sweets offered to Lord Ganesha during the pujan, but Modak is known to be the lord’s favourite sweet and is therefore one of the main dishes made on this day. Other dishes include Karanji, ladu, barfi and pede.

Sunday, July 3, 2022

IAF Agniveer Vayu Application Form: अग्निपथ के तहत वायु सेना में एप्लाई करने की आखरी तारीख नजदीक जल्द करे आवेदन।


 IAF Agniveer Vayu Application Form: भारतीय वायु सेना में IAF अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई है. ऐसे में मंगलवार को एप्लिकेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा.

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 (Agnipath Recruitment) के तहत वायु सेना में अप्लाई करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. IAF द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिटन एग्जाम की शुरुआत 24 जुलाई, 2022 से होगी.

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत वायु सेना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद एक डिटेल्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. IAF अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई है. ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि उम्मीदवार अगर एक बार रजिस्ट्रेशन के दौरान जो जानकारी फिल करेंगे, उसे ही अंतिम जानकारी मानी जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को जानकारी में बदलाव करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.


Agniveer Vayu Application: अग्निवीर वायु के तौर पर होगी भर्ती

वायु सेना को एप्लिकेशन में अगर किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलती है, तो बिना किसी जानकारी के तत्काल प्रभाव से उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा. भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर वायु के तौर पर जाना जाएगा. अग्निवीर वायु के तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को एयरफोर्स एक्ट 1950 के तहत चार सालों के लिए भर्ती किया जाएगा. अग्निवीरवायु किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा और भारतीय वायु सेना में एक अलग रैंक होगी.


How to Apply for IAF Agneepath Recruitment 2022

  • वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in, careerindianairforce.cdac.in या agnipathvayu.cdac.in में से किसी एक पर जाना होगा.
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको वायु सेना भर्ती के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा.
  • लिंक पर ने के बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे. यहां पर आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा.
  • एप्लिकेशन फॉर्म में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करिए. सभी जानकारियों को फिल करिए.
  • आखिर में फीस पेमेंट कर एप्लिकेशन सब्मिट कर दीजिए
Team.
Bihar jhasu news.

पटना सहेत बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने के आसार। कुछ जिलों में सुरच्छित स्थान पर रहने की सलाह

 


Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की कमजोर दस्तक के बाद भी वर्षा सामान्य से छह प्रतिशत अधिक हुई। एक से 30 जून तक प्रदेश में 172.3 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से छह प्रतिशत अधिक है।

वहीं मौसम विज्ञानी की मानें तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के दक्षिणी भाग में अच्छी वर्षा के आसार हैं। मौसमविदों के मुताबिक प्रदेश के सभी हिस्सों में पूर्वी व दक्षिण पूर्व हवा का प्रभाव है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है जबकि उत्तर बिहार के अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। रविवार को प्रदेश के गोपालगंज जिले में सर्वाधिक वर्षा 53.2 मिमी दर्ज की गई।

सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ा पारा

रविवार को बीच-बीच में बादल से सूरज की लुकाछिपी चलती रही। हवा की सुस्त रफ्तार और तेज धूप के कारण थोड़ी गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। पटना में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आद्र्रता 86 प्रतिशत थी। वहीं 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।

राज्य की इन जगहों पर वर्षा

प्रदेश के गोपालगंज में सर्वाधिक वर्षा 53.2 मिमी दर्ज किया गया। वहीं सिवान के दरौली में 40, गया के शेरघाटी में 36.2, नालंदा के एकंगरसराय में 32.4, किशनगंज के तैबपुर में 29.4, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 29.4, पूर्णिया के बनमनखी में 28.6, नालंदा के नरहट में 27.2, सीतामढ़ी के सुरसंड में 20.6, बांका के अमरपुर में 20.2, किशनगंज के ठाकुरगंज में 20, बांका के बेलहर में 18.6, लखीसराय के हलसी में 17.4 एवं बांका में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • पटना - 35.6
  • गया - 35.5
  • भागलपुर - 36.1
  • पूर्णिया - 35.2
  • मुजफ्फरपुर - 32.4
  • बक्सर - 38.1
  • वैशाली - 34.9
  • औरंगाबाद - 36.2
  • नवादा - 34.9
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Team
Bihar jhasu news.

भारत का 'तेजस' हल्का लड़ाकू विमान मलेशिया की पहली पसंद बनकर उभरा है

 


नेशनल डेस्क: भारत का 'तेजस' हल्का लड़ाकू विमान मलेशिया की पहली पसंद बनकर उभरा है और यह दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अपने पुराने हो चुके लड़ाकू विमानों को बदलना चाहता है। 


एचएएल निर्मित तेजस ने प्रतिस्पर्धा में शामिल चीनी और दक्षिण कोरियाई विमानों को पछाड़ दिया है। एचएएल के चेयरमैन ने कहा कि चीनी विमान जेएफ-17, दक्षिण कोरियाई विमान एफए-50 और रूस के मिग-35 तथा याक-130 से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी मलेशिया ने तेजस पर भरोसा जताया है। तेजस विमानों को लेकर दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन आर माधवन ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''चीन के जेएफ-17, दक्षिण कोरिया के एफए-50, रूस के मिग-35 और याक-130 लड़ाकू विमानों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद मलेशिया तेजस की खरीद के लिए बात कर रहा है।'' भारत ने पैकेज के तहत मलेशिया में एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधा स्थापित करने की पेशकश की है, क्योंकि मॉस्को पर लगे प्रतिबंध के कारण रूस से खरीदे गये एसयू-30 विमानों के कलपुर्जों की खरीद में मलेशिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह बड़ा सौदा क्या जल्द पूरा होगा? इसके जवाब में माधवन ने कहा, ''मैं इसे लेकर बहुत अधिक आश्वस्त हैं बशर्ते कोई राजनीतिक बदलाव नहीं हो।''

राज्य द्वारा संचालित दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अगर सौदा तय हो जाता है, तो यह विमान के अन्य संभावित खरीदारों को 'बहुत अच्छा संकेत' देगा और इसकी समग्र निर्यात क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। माधवन ने कहा, ''बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। हम एकमात्र देश हैं, जो उन्हें एसयू-30 विमानों के साथ-साथ रूस के अलावा अन्य देशों के विमान के लिए सहयोग की पेशकश कर रहे हैं। हम उसके बेड़े के रखरखाव से जुड़ी हर जरूरत के लिए मलेशिया का सहयोग कर सकते हैं।'' यह पता चला है कि चीनी जेएफ-17 सस्ता था, लेकिन यह तेजस एमके-आईए संस्करण के तकनीकी मापदंडों और भारत द्वारा प्रस्तावित एसयू-30 बेड़े के रखरखाव की पेशकश से मुकाबला नहीं कर सका। खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम के जल्द ही भारत आने की उम्मीद है।

माधवन ने कहा कि जेएफ-17 और एफए-50 की तुलना में तेजस काफी बेहतर विमान है और भारतीय विमानों के चयन से मलेशियाई को भविष्य में अपने बेड़े के उन्नयन के लिए एक विकल्प मिलेगा। एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एक एकल इंजन और अत्यधिक सक्षम बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है, जो उच्च-खतरे वाले वायु वातावरण में संचालन में सक्षम है। पिछले साल फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। भारत ने तेजस के एमके-2 संस्करण के साथ-साथ पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) को विकसित करने के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। माधवन ने कहा, ''वास्तव में हम अकेले हैं जिन्होंने उनकी जरूरत की हर चीज को कवर किया और उनकी बजट आवश्यकताओं को भी पूरा किया।''

एचएएल प्रमुख ने कहा, ''कोई भी उन्हें इतनी तेजी से अपग्रेड की पेशकश नहीं करेगा, जितना तेज हम करेंगे। उनके पास तेजस मार्क 2 में एक विकल्प उपलब्ध होगा और वे एएमसीए के बारे में सोच भी सकते हैं।'' मलेशिया कितने विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है, यह तत्काल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि एचएएल मलेशिया को उसी स्तर की सेवाएं देगा, जैसी वह भारतीय वायुसेना को देता रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या मलेशिया से एचएएल के अनुबंध से भारतीय वायुसेना को तेजस जेट की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस पर माधवन ने कहा कि आवश्यकता के आधार पर विमान का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। योजना के मुताबिक एचएएल वर्ष 2025 में भारतीय वायुसेना को जेट (एमके-आईए संस्करण) देना शुरू कर देगा और सभी 83 जेट विमानों को 2030 तक सौंपना होगा।

Team.

Bihar jhasu news.


KKK 12 first episode Review: पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक ने दी डर को मात, कनिका मान ने किया ये खुलासा


 

मुख्य बातें 

• खतरों के खिलाड़ी 12 दो जुलाई से ऑन एयर हो गया है। 


• खतरों के खिलाड़ी 12 के पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक ने टास्क जीता। 

• खतरों के खिलाड़ी 12 में कनिका मान ने पर्सनल लाइफ पर किया खुलासा। 


Khatron Ke Khiladi Season 12 first Episode Review: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन शनिवार दो जुलाई से शुरू हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में इस बार कुल 12 सेलिब्रेटी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) समेत कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं। सीजन 11 की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से सीजन 12 का इंतजार कर रहे हैं। अब सीजन 12 की दमदार शुरुआत हो गई है। 

पहले एपिसोड की शुरुआत सृष्टि झा के सोलो एक्ट से हुई। कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस ने अपनी गर्दन पर अजगर लपेटा हुआ था। इसके बाद निशांत भट्ट ने प्रतीक सहजपाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रतीक ने अभी तक लड़कियों के दिल जीते पर रिएलिटी शो की ट्रॉफी नहीं। पहले स्टंट में सृष्टि झा (Sristy Jha) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच मुकाबला था। हेलिकॉप्टर से एक गर्म गद्दा लगाया गया। ये हेलिकॉप्टर एक समुद्र के ऊपर से उड़ेगा और गद्दा समुद्र के ऊपर तैरता है। पानी का टेंपरेचर छह डिग्री था। रुबीना और सृष्टि को गद्दे के ऊपर और हेलिकॉप्टर की सीढ़ियों से सारे झंडे निकालने हैं। दोनों को ठंडे पानी में कूदना था। 



रोहित ने की रुबीना और सृष्टि की तारीफ
रुबीना दिलैक ने बताया कि उन्हें पानी से डर लगता है। रुबीना ने सारे फ्लैग निकाले। हालांकि, पानी में कूदने के दौरान उन्होंने काफी वक्त खराब किया। अपने डर को पीछे छोड़कर रुबीना ने ये टास्क जीता। इसके बाद रोहित शेट्टी ने सृष्टि और रुबीना की तारीफ की थी। इसके बाद तुषार कालिया और प्रतीक सहजपाल ने ये स्टंट किया। प्रतीक ने ये टास्क जीत लिया। शो में आगे फैसल शेख और जन्नत जुबैर रहमानी के बीच टक्कर हुई। दोनों को पानी के अंदर से झंडे निकलने थे और स्पीड बोट पर लगाने थे। दोनों कोई बाहरी सपोर्ट नहीं ले सकते हैं। इसके बाद झंडे को दूसरी रस्सी में लगाना था। 


कनिका मान ने किया खुलासा
टास्क फैसल मलिक ने जीता। शिवांगी जोशी और मोहित मलिक ने भी ये ही टास्क किया। शिवांगी जोशी ने बताया कि वह ताइक्वांडो, बाइक राइडिंग, बॉक्सिंग और राइफल शूटिंग जानती हैं। कनिका मान ने बताया कि वह खतरों के खिलाड़ी में बिना अपने पेरेंट्स को बताए हिस्सा लिया। वह टीवी इंडस्ट्री में अपने पेरेंट्स की मर्जी के बिना आई हैं। उनके पेरेंट्स ने जब टीवी में म्यूजिक वीडियो में देखा तो शॉक रह गए। 
रोहित शेट्टी ने कनिका मान के पेरेंट्स से कहा कि एक्ट्रेस जो चाहती हैं वह उसे करने दें। खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज शानदार हुआ। स्टंट्स रौंगटे खड़े करने वाले हैं। इसके अलावा कॉमेडी और हल्के फुल्के पल बांधे रखते हैं।    Team.
Bihar jhasu news. 


ये हैं ऐसी हाईटेक पावर सेविंग डिवाइस जो बिजली के बिल को कई गुना तक कर सकती हैं कम


 आजकल इलेक्ट्रिक गैजेट का इस्तेमाल हमारे घर में काफी बढ़ गया है, जिससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। अगर आप भी बढ़ते हुए बिजली के बिल से परेशान हैं, तो इन power saving device को ट्राय कर सकते हैं। इनकी मदद से घर पर AC, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और एयर कूलर चलाने के बाद भी बिजली का बिल कंट्रोल कर सकते हैं। 

इन्हें रेजिडेंशियल और कॉमर्शियली इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी ही 5 Power Saving Device के बारे में बता रहे हैं। आइए इनके बारे में और विस्तार से जानते हैं।

यह एक पावर सेविंग डिवाइस है, जो रिवर्स पावर मीटर पर कॉस्ट रिकवरी करती है। इंटरनेट पर मिले रिव्यू के हिसाब से यह मशीन 10 से लेकर 25% तक बिजली के बिल की बचत कर सकती है। आपके घर में लगी डिवाइस को भी वोल्टेज फ्लकचुएशन से बचाने में मददगार हो सकती है। इसके इस्तेमाल से बिजली का बिल 40% तक काम आ सकता है। 

रेलवे के जिस इंजीनियर आमिर खान को 'गायब' बताया गया, उसका सच कुछ और निकला

  ट्रेन हादसे की जांच के लिए CBI रेलवे के कई अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. इस बीच एक खबर आई कि बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के सिग्नल जूनियर ...